इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

जसवन्तनगर /इटावा। मॉडल तहसील के निकट हाइवे पर एक कार में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिता व पुत्र घायल हो गए

जनपद आगरा के बाह निवासी आशीष कुमार अपने पिता अरविंद कुमार के साथ कार में सवार होकर फर्रुखाबाद किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह यहां मॉडल तहसील के निकट स्थित चौराहे के पास हाइवे पर पहुंचे ही थे। उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे पिता व पुत्र घायल हो गये। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक  वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Related Articles

Back to top button