अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

किसानों से जुड़ी 10 समस्याओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

शहीद स्मारक बीकापुर पर किसानों ने दिया धरना

दैनिक जस्ट एक्शन

बीकापुरअयोध्या।

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शहीद स्मारक तहसील प्रांगण बीकापुर में संतोष कुमार वर्मा तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत संपन्न हुई। पंचायत में जिला सचिव रामगोपाल मौर्य के नेतृत्व में 10 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार बीकापुर  रामखेलावन जी को सौपा गया और किसानों की समस्याओं में  छुट्टा जानवरो को पकड़वाकर गौशाला में डलवाए जाने , किसानों के निजी नलकूपों विद्युत बिल वसूली से प्रताड़ित करने से रोकने, नाली व चकमार्गों की पैमाइश कराकर अवैध अतिक्रमण खाली करने, तालाब की भूमि लगे सरकारी पेड़ को चोरी से काटे जाने का  दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी ।
22  दिसम्बर को आयोजित कार्यशाला कार्यकर्ता /प्रशिक्षण शिविर जिसके मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत  राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन  भाग लेने हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर 22 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे कार्यशाला स्थल साईं का पुरवा दर्शन नगर- अयोध्या रोड पर पहुंचने का निर्देश दिया गया । पंचायत में बैजनाथ निषाद, काली प्रसाद मौर्य, शेषमणि तिवारी, देवी प्रसाद, रामानंद यादव ,चुन्नीलाल, मुनीराम यादव, राधा, दयावती, रानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button