गाजीपुरराज्य

24 जानवरों के साथ दो पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

गाजीपुर भांवरकोल l (जस्ट एक्शन) पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकार अधिकारी मोहम्मदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में भांवरकोल पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पखनपुरा  निकास के पास फर्जी नंम्बर के ट्रक ट्रेलर  में गोवध  के लिए  बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे।  कुल 24 राशि जानवरों के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर  वांछित धारा में जेल भेज दिया है। तलाशी लेने पर दो  मोबाइल भी बरामद किया गया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसके अलावा चालक एवं वाहन स्वामी सहित दो अन्य के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है। इस संम्बंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाने  के मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह एवं उ0 नि0 शैलेंद्र कुमार दुबे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से  सूचना मिली कि एक ट्रक ट्रेलर गोबध के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते पशु तस्कर जानवरों को लेकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में है। इस सूचना पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक ट्रेलर को रुकवा कर तलाशी ली उसमें कुल 24 राशि जानवर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि  मौके से दो  पशु तस्कर तहसीम पुत्र नजीर निवासी ग्राम बघरा थाना तिवाती जनपद मुजफ्फरनगर वही दूसरा इमाम कुरैशी पुत्र इदरीश निवासी संबल हेड़ा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। जबकि चालक  मौके से फरार हो गया। जबकि वाहन स्वामी भारत सिंह के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को गोवध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम  के तहत वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद वाहन को सीज कर बरामद जानवरों को गौशाला भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया  कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ बाराबंकी, मुजफ्फरपुर  आदि जनपदों में पशु तस्करों के  खिलाफ  आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। गिरफ्तारी टीम में मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमबीर सिंह, उ0 नि0 शैलेंद्र कुमार दुबे,  हे0 का0 हंसाराम यादव का0 राहुल कुमार ,प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, नितेश कुमार, आकाश कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button