अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य
बाबा विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह, वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
बाबा विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट लुफ्ताबाद बछौली में प्रबंधक दिग्विजय सिंह, निर्देशक सुमित सिंह के निर्देशन मे महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव, 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ तत्पश्चात प्रबंधक दिग्विजय सिंह उर्फ बुक्कू ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। जब हमारा संविधान लागू किया गया ,तभी भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित हो गया । महाविद्यालय के निदेशक सुमित सिंह एवं अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह संविधान ही है जो देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है,इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की 75वां वर्षगांठ एवं बधाई है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति, लोकगीत, जैसे कई कलाओं का संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जिससे सामने बैठे लोग छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन भी किया। इसके अलावा अतिथियों को अंग वस्त्र श्री राम का चित्र देकर सम्मानित भी किया गया। 26 जनवरी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए विद्यालय का वार्षिक उत्सव भी मनाया गया छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया आए हुए अतिथियों का महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया