उत्तर प्रदेशलखनऊ

तोड़ा जा रहा था 200 साल पुराना मकान, बड़ी-बड़ी मूर्तियां निकली तो रोका गया बुलडोजर, देखने वालों की लगी भीड़

Alisba

मकान टूटने के दौरान भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध भी किया। शिवशक्ति सेवानाथ पवन का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। तीसरी पीढ़ी यहां रह रही है। पीडीए मनमानी कर रहा है। जमीन तो हमारी ले रहा है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जल्द से जल्द सभी मकान पर कार्रवाई की जाएगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ के पहले महर्षि भरद्वाज मुनि आश्रम कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तारीकरण की जद में 33 मकान हैं। इनमें तीन मकान व एक बाउंड्रीवाल को पहले दिन शुक्रवार को पीडीए की ओर से 15 श्रमिक और बुलडोजर लगाकर ढहाया गया।

मकान मालिकों को पिछले वर्ष स्वयं भवन खाली करने का नोटिस पीडीए ने दिया था। निर्धारित अवधि में स्थान खाली नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, भवन स्वामियों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया।

 

मकान में लगी थी देवी-देवताओं की प्रतिमा

भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर का निर्माण तीन एकड़ में किया जाएगा। आश्रम के पीछे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अब सभी ढहाए जाएंगे। ढहाए गए मकान में शिवशक्ति गोस्वामी, सेवानाथ गोस्वामी, पवन गोस्वामी, शीबू गोस्वामी व रिंकू गोस्वामी का परिवार रहता था। दो से तीन मंजिला मकान में कई विशालकाय देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button