उत्तर प्रदेशगाजीपुर

तेजी से हो रहा है खाते से बैलेंस गायब,कई उपभोक्ताओं का खाता दो से आठ हजार तक हो गया है माईनस,जानें खास वजह l

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर l जखनियां (जस्ट एक्शन)- दुल्लहपुर क्षेत्र सहित कई उपभोक्ताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि हमारे खाते से बैलेंस होने के बावजूद पैसा कट गया है और किसी का 2000 किसी का 4000 किसी का 8000 किसी का ₹600 माइनस में चला गया है जैसे ही लोगों की मोबाइल पर इस तरह का नोटिफिकेशन आना शुरू हो रहा है लोग कस्टमर केयर से लेकर बैंक तक का चक्कर लगाना टोल फ्री नंबर डायल करना शुरू कर दे रहे है लेकिन इसकी खास वजह क्या है यह पता हो जाने के बाद पांव तले जमीन खिसक जा रही है क्योंकि अब बैंक के काफी नियम चेंज हो चुके हैं बीमा इंश्योरेंस फाइनेंस तमाम चीजों का अपडेट लेटेस्ट वर्जन सब कुछ अब बदल चुका है जहां खाते का लेनदेन करने से पहले एनपीसीआई होना अनिवार्य भी कर दिया गया है जिसको लेकर आए दिन बैंक में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है जहां ज्यादातर परेशानी वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन किसान सम्मान निधि मनरेगा की मजदूरी सहित तमाम सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ता परेशान है क्योंकि एनपीसीआई ना होने की वजह से उनका खाता होल्ड कर दिया गया जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया जलालाबाद के हेमंत कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले खाते में एनपीसीआई होना अनिवार्य है और जिस किसी के भी खाते से बैलेंस कट रहा है वह तत्काल अपने नजदीकी बैंक में संपर्क करें उन्हें पूरी जानकारी दी जाएगी अब तक मिले उपभोक्ताओं में ज्यादातर लोगों का ईएम् आइ फाइनेंस बीमा ऑनलाइन खरीदारी तमाम वजह से समय से किस्त न अदा न करने पर ईएमआई बाउंस की वजह से जो चार्ज लगता है वह जितनी बार उसे संबंधित कंपनी द्वारा अप्लाई किया जाता है उतनी बार बैलेंस माइनस में होता है साथ ही मोबाइल में तमाम एप्लीकेशन एड के तौर पर आ रहे हैं उसे क्लिक करने पर जो चार्ज है वह खाते से ऑटोमेटिक कट जा रहा है और पैसा ना होने पर माइनस में  हो जा रहा है और लोगों को पता भी नहीं चल पा रहा है साथ ही जिन लोगों का एनपीसीआई नहीं है यदि वह सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ ले रहे हैं उनका खाता होल्ड हो चुका है तो वह तत्काल अपने बैंक में एनपीसीआई कर ले और जिन लोगों के परिजन या खुद के द्वारा किसी भी संस्था से लोन लिया गया है और उनका पूरा मामला लोक अदालत में विचाराधीन  है ऐसे लोग 9 दिसंबर को गाजीपुर न्यायालय राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर समाधान करवा सकते हैं ऐसे में क्या कुछ अनिवार्य है उसके क्या नियम है इसकी विस्तृत जानकारी के लिए कभी भी बैंक समय अवधि में तत्काल बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अब तक जिन लोगों का एनपीसीआई नहीं है जिन लोगों के खाते में आधार ई केवाईसी नहीं हुआ है वह लोग करवा ले और जिनके खाते में मैक्सिमम बैलेंस न होने की वजह से बैलेंस माइनस में जा रहा है वह अपने खाते में मैक्सिमम बैलेंस जरूर रखें ताकि आने वाली परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button