उत्तर प्रदेशलखनऊ

अजय कपूर ने कांग्रेस को दिया दूसरा बड़ा झटका, पहले खुद भाजपा में हुए शामिल और अब… पार्टी के सामने नई चुनौती

पिछले दो चुनावों से कानपुर संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस के लिए उसके नेताओं में मची भगदड़ अब नई चुनौती बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व विधायक अजय कपूर ने पहले स्वयं भाजपा का दामन थामा। अब सोमवार को फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। उन्होंने छह पार्षदों समेत कांग्रेस व बसपा के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पिछले दो चुनावों से कानपुर संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस के लिए उसके नेताओं में मची ‘भगदड़’ अब नई चुनौती बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व विधायक अजय कपूर ने पहले स्वयं भाजपा का दामन थामा। अब सोमवार को फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। उन्होंने छह पार्षदों समेत कांग्रेस व बसपा के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। इससे गोविंद नगर, किदवई नगर, छावनी, महाराजपुर व कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गणित बदल सकती है।

ब्रजेश पाठक ने सभी को ग्रहण कराई सदस्यता

लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। सभी कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी उनके लालबंगला स्थित आवास पर मिले। पूर्व विधायक अजय पहले जिस गोविंद नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते थे, वो 2012 में परिसीमन के बाद उसका क्षेत्र किदवई नगर, गोविंद नगर, महाराजपुर व छावनी में बंट गया। इसलिए इन क्षेत्रों में उनका प्रभाव है।

 

अजय के नेतृत्व में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अंबुज शुक्ला, बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़े सचिन त्रिपाठी व संदीप शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा चुनाव में संयोजक रहे दीपक त्रिवेदी बल्ली, पीसीसी सदस्य महेश दीक्षित, पार्षद अनिल यादव, सरोज चड्ढा, सुधीर यादव, शालू सुनील कनौजिया, आदर्श दीक्षित, अंजुली दीक्षित, प्रदेश पदाधिकारी रहे उमंग शुक्ला, शानू बुंदेला, बबलू अवस्थी, छात्र नेता व कांग्रेस में कई पदों पर रहे नव तिवारी डब्बू, जितेंद्र मिश्रा समेत 50 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। अजय कपूर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में सबसे आगे थे।

जल्द 50 से अधिक पूर्व पार्षद व नेता होंगे शामिल

पूर्व विधायक अजय कपूर ने बताया, इसी सप्ताह 50 से अधिक पूर्व पार्षद व कांग्रेस के नेताओं समेत लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में बड़े आयोजन की तैयारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button