अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या:करोड़ों की लागत से बनकर आरडीसी प्लांट बनाकर हुआ तैयार

सस्ते दरों पर गुणक्तापूर्वक बिल्डिंग मटेरियल मिक्स मसाला उपलब्ध कराएगी: निलेश सिंह

करोड़ों की लागत से तैयार आडीसी प्लांट सस्ते में गुणवत्ता पूर्वक मिक्स मसाला उपलब्ध कराएगी: निलेश सिंह
* प्लांट के मुंबई से आए दीपक श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन
दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
 अयोध्या जनपद के थाना पूराकंलदर के निकट मैनुद्दीनपुर गांव हाईवे के किनारे आर डी सी कंडक्ट आई प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का किया गया प्रारंभ जिसका उद्घाटन मुंबई से आए दीपक श्रीवास्तव के कर कमलों के द्वारा किया गया इसके संचालक निलेश सिंह के साथ मैनेजमेंट कमेटी अच्छे गुणवत्ता, कम समय में कम मजदूरी पर जरूरतमंद लोगों को छत लिंटर, आरसीसी मार्ग से संबंधित मसाला उपलब्ध कराएगी उचित दर पर उपलब्ध कराएगी। मुंबई से आए प्लांट के मुख्य अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने इस प्लांट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब तक लगभग 100 प्लांट हमारा लग चुका है पूरा कलंदर थाने के निकट 101 प्लांट पूरी तरह से लग के तैयार हो गया है जो शीघ्र ही उचित रेट पर गुणवत्ता पूर्वक मसाला एक मानक के अनुसार उपलब्ध कराएगी जिससे मकान का छत पांच दशक से अधिक टिकेगा। उन्होंने यह भी कहा जो मसाला मजदूर वह मिस्त्री के सहयोग से विभिन्न मटेरियल मिलकर लिटंर छोड़ा जा रहा है उसका टिकाऊ अधिक से अधिक 25 से 30 वर्ष का होता है। चाहे बाद से बड़ा मकान हो बिल्डिंग हो जो लोग भी हमसे संपर्क करेंगे या फिर प्लांट पर उपस्थित मैनेजमेंट कमेटी से मसाले की पूरी गुणवत्ता आपके समक्ष रखकर आपके बताए हुए स्थान तक ले जाने का काम प्लांट के साधन से उपलब्ध कराया जाएगा। प्लांट के संचालक निलेश सिंह ने कहां कि आरडीसी प्लांट से बनकर निकलने वाला बिल्डिंग मटेरियल का मसाला नंबर एक का रहेगा और गुणवत्ता बेहतर होगी कम समय लगेगा कम मजदूर लगेंगे जो काम दिनभर करेंगे वह काम हमारी मशीन 2 घंटे में उपलब्ध करा देगी। इस प्लांट के शुभ आरंभ में मुख्य रूप से दिनेश सिंह दिग्विजय सिंह उर्फ बक्कू सदस्य क्षेत्र पंचायत पूर्व, बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक, राजेश सिंह डिंपल सिंह आलोक सिंह तेज बहादुर सिंह सुमित सिंह रोहित सिंह उर्फ रूद्र सिंह योगेंद्र सिंह निर्मल अमित सिंह समेत सैकड़ो ने भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button