उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ayodhya: अयोध्या को मिलेगी बड़ी सौगात, 366 करोड़ से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Alisba

Ayodhya योगी सरकार अयोध्या में रहने वाले व यहां आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 365.89 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाने जा रही है। अमृत-2 के तहत इस परियोजना में काम होगा। गुरुवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में रहने वाले व यहां आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 365.89 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाने जा रही है। अमृत-2 के तहत इस परियोजना में काम होगा। गुरुवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।

अयोध्या में सरयू नदी जलापूर्ति स्रोत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट फेज-एक का काम होना है। नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव के तहत 13.47 करोड़ रुपये सेंटेज और 2.69 करोड़ रुपये लेबर सेस को शामिल करते हुए कुल 365.89 करोड़ रुपये से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है।

 

गुरुवार को सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित काम पूरा होने के बाद अयोध्या में पुनर्गठन पेयजल योजना द्वारा यहां रहने वालों को शत-प्रतिशत शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।

Related Articles

Back to top button