अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य
सैकड़ो गरीबों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति द्वारा बाटें गये कंबल
गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य: समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले महान समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा गरीबों की ठंड मिटा रहे हैं। सोहावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हूसेंपुर मजरा नगरिया में सैकड़ों से अधिक कंबलों का वितरण समाजसेवी ने किया। गरीबों जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। यह काम बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक चल रहा है।
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति द्वारा निर्धन परिवारों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण समारोह के दौरान समाज सेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा ठंड के मौसम में क्षेत्र के गरीबों मजलूमों ,निर्धन, असहाय, निराश्रित, दिव्यांग जनों को ठंड से लोगों को राहत मिले । ऐसी समाज सेवा करने से आत्मा को सुकुन मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों की मदद करने के लिए और भी समाजसेवी आगे आए।
कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सचीन,राम मूरत पटेल, हरभजन , धुरुवचंद वर्मा, धमेंद्र कुमार वर्मा,मोहन यादव, समेत आयोजक मंडल उपस्थित रहे