उत्तर प्रदेशगाजीपुर

वीरपुर गंगा घाट पर मिला अज्ञात युवक का शव

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

भांवरकोल। गाज़ीपुर।(जस्ट एक्शन) भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गंगा घाट पर मछली मारने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगाए गए बांस झाड़ी में फंसा हुआ एक अज्ञात युवक का बीते कल देर शाम दिन बृहस्पतिवार समय लगभग 6:00 बजे करीब शव मिला जिसकी उम्र 35 या 40 वर्ष होगी इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना भांवरकोल को दिया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया गया । शव मिलने के संबंध में वीरपुर गांव निवासी जवाहर पासवान पुत्र मोती पासवान ने थाना भांवरकोल सूचना दिया

Related Articles

Back to top button