उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सर धड़ से अलग, हत्या या आत्महत्या ?

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

गाजीपुर।सादात (जस्ट एक्शन) दिनांक 13/11/2023 को रात्रि 08 बजे के लगभग थाना सादात के अंतर्गत पड़ने वाले रेलवे स्टेशन सादात के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 21 वर्ष, के ट्रेन से कटकर मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी सहित सादात पुलिस टीम के द्वारा जाकर शव को कब्जे में लिया गया। ट्रेन से कटकर अज्ञात शव का सिर और धड़ अलग अलग हो गया है। जमा तलाशी व मौजूद क्षेत्रीय लोगो के पूछताछ के जरिए भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पहचान के लिए फोटो आदि लेकर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कोई समस्या नहीं है। अज्ञात शव को कब्जा पुलिस लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस अभी तक कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शायद कुछ कहा जा सके शव की शिनाख्त होने के बाद कुछ जानकारी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button