उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिहार के बाद झारखंड में BJP को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; Lalu Yadav की RJD में हुए शामिल

बिहार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अजय निषाद ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब प्रदेश राजद कार्यालय पटना में झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने भाजपा को चुनाव से पहले झटका दिया है और राजद में घर वापसी की है। वे संयुक्त बिहार में मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता रहे हैं।

रांची। बिहार प्रदेश राजद कार्यालय पटना में झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह की राजद में घर वापसी हो गई है। वे संयुक्त बिहार में मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता रहे हैं।

पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया और घर वापसी कराई।

 

झारखंड के राजद नेताओं ने क्या कुछ कहा

झारखंड राजद नेताओं ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की राजद में दोबारा वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।

इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मुख्य प्रवक्ता डाक्टर मनोज कुमार सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button