उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गौतमबुद्ध जेल की व्यवस्थाएं देख संतुष्ट नजर आए डीजी जेल

  • पाक शाला पहुंचकर बंदियों के लिए तैयार भोजन को लिया स्वाद
  • महिला बैरेक पहुंचकर बंदियों से पूछी समस्याएं
  • जेल चिकित्सालय और कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण

लखनऊ। महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने रविवार को गौतमबुद्धनगर जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ जेल में बंदियों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए गए भोजन का भी चखा।

मिली जानकारी के मुताबिक डीजी जेल के जेल पहुंचने पर उन्हें जेल के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर मेरठ परिक्षेत्र के आईपीएस डीआईजी सुभाष चंद शाक्य, जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, ने डीजी जेल का स्वागत किया। गया। इसके बाद डीजी जेल मीणा ने जेल की महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों पिंकी, प्रीती गुप्ता, हेमा तोमर एवं विदेशी बंदी अकी मोवा से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसी भी महिला बंदी द्वारा कोई शिकायत नही बताई गई। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि का वितरण किया गया।

इसके बाद उन्होंने कौशल विकास केन्द्र में बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण, हेयर कटिंग प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, डांस व संगीत कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। बंदियों के ’’दिल हिन्दुस्तानी’’ की थीम्स पर प्रस्तुति की गयी, जिसकी प्रषंसा की गयी। इसके अतिरिक्त कारागार में वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन एवं अन्दर बाग में मधुमक्खी पालन से प्राप्त षहद उत्पादन का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर डीजी जेल पीसी मीणा ने सफेद चंदन और डीआईजी सुभाष चन्द्र शाक्य ने बहेड़ा पौध का रोपण किया। इसके अलावा उन्होंने पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किए गए भोजन को चख कर चेक किया। इसके साथ ही जेल चिकित्सालय और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ​​इस मौके पर जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, जेलर संजय कुमार, जेलर राजेश कुमार मौर्या आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button