उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, ईदगाह में दो बार अदा की जाएगी नमाज; इस वजह से लिया फैसला

Eid Ki Namaz ईद पर मरकजी ईदगाह में इस वर्ष दो बार नमाज अदा की जाएगी। इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है। ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने पर पाबंदी को देखते हुए मरकजी ईदगाह कमेटी ने यह फैसला लिया है। मरकजी ईदगाह में नमाज की पहली जमात सुबह आठ बजे तथा दूसरी जमात सुबह 930 बजे होगी।

कानपुर। ईद पर मरकजी ईदगाह में इस वर्ष दो बार नमाज अदा की जाएगी। इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है। ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने पर पाबंदी को देखते हुए मरकजी ईदगाह कमेटी ने यह फैसला लिया है। मरकजी ईदगाह में नमाज की पहली जमात सुबह आठ बजे तथा दूसरी जमात सुबह 9:30 बजे होगी। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचते हैं।

ईदगाह भरने के बाद जिनको जगह नहीं मिल पाती वह बाहर सड़क पर जमात बना लेते थे। इसकी वजह से आवागमन बाधित होता था। ईद का चांद दिखाई देने पर ईद 10 अथवा 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। ईदगाहों व मस्जिदों में साफ सफाई के साथ नमाज को लेकर व्यवस्थाएं हो रही है।

 

बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए सबसे अधिक नमाजी पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण से पहले ईद पर ईदगाह भरने के बाद जिनको जगह नहीं मिलती थी। वे बाहर सड़क पर ही नमाज अदा करने के लिए बैठ जाते थे। कोरोना काल में ईदगाह में नमाज नहीं हुई।इसके बाद ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने पर पाबंदी लगा दी गई। पिछले वर्ष सड़क पर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसको देखते हुए ईदगाह प्रबंधन कमेटी ने इस वर्ष दो बार नमाज अदा करने का निर्णय लिया है।

मरकजी ईदगाह के मुतवल्ली अयाज आलम जफर ने बताया कि पहली नमाज की इमामत मौलाना शकील करेंगे। दूसरी नमाज की इमामत हाफिज सुब्हान इलाही मुजद्दिदी करेंगे। ईदगाह में दो बार नमाज होने से सभी लोग परिसर के अंदर ही नमाज अदा कर सकेंगे। जिनको पहली नमाज में जगह नहीं मिलेगी वे दूसरी नमाज में शिरकत कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button