उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ghaziabad: साहिबाबाद से दुहाई तक दो दिन नहीं चलेगी नमो भारत ट्रेन, इस कारण से लिया गया फैसला

Alisba

साहिबाबाद से दुहाई तक 20 और 21 जनवरी दो दिन नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं होगा। उपरोक्त कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी से साहिबाबाद से दुहाई तक नमो भारत ट्रेन का संचालन पहले की तरह की होगा। देश की पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन पिछले साल 20 अक्टूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी. लंबे रूट पर शुरू हुआ था।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दुहाई से मेरठ दक्षिण तक 25 किलोमीटर में नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण का ट्रायल रन चल रहा है। दो दिन उक्त रूट पर सिग्नल को अपग्रेड करने व परीक्षण का काम होगा।

इसके चलते साहिबाबाद से दुहाई तक 20 और 21 जनवरी दो दिन नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं होगा। उपरोक्त कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी से साहिबाबाद से दुहाई तक नमो भारत ट्रेन का संचालन पहले की तरह की होगा।

अक्टूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुरू हुई सेवा

82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर देश की पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए पिछले साल 20 अक्टूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी. लंबे रूट पर शुरू हुआ था। इस ट्रेन में टिकट खरीदकर यात्रा करने वाली पहले यात्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने थे। इसके साथ ही मेरठ तक ट्रेन चलाने की तैयारी तेज कर दी गई थी।

 

Related Articles

Back to top button