उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिल्ली से नोएडा जाने वालों के लिए गुड न्यूज, आज से शुरू हो रहा भैरो मार्ग पर बना अंडरपास, आसान होगा सफर

Alisba

दिल्ली से नोएडा की ओर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से दिल्ली भैरो मार्ग पर बने दो लेन चौड़े अंडरपास से ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। इससे नोएडा जाने वालों की 500-600 मीटर की दूरी कम हो जाएगी और यू टर्न लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दिल्ली से नोएडा जाने वालों का सफर होगा आसान

भैरो मार्ग पर बने अंडरपास पर शुरू होगा ट्रैफिक संचालन

नोएडा जाने वालों को अब यू-टर्न लेने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: प्रगति मैदान मेन टनल के उद्‌घाटन के करीब डेढ़ साल बाद दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों की समस्या शनिवार से खत्म होने वाली है। नोएडा जाने के लिए भैरो मार्ग पर बने दो लेन चौड़े अंडरपास से शनिवार को ट्रैफिक संचालन शुरू किया जाएगा। इससे नोएडा जाने वालों को 500-600 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी और उनका 15-30 मिनट का समय भी बचेगा। वर्तमान में प्रगति मैदान होते हुए नोएडा जाने के लिए लोगों को रिंग रोड पर करीब 250-300 मीटर दूर जाकर यू-टर्न लेकर वापस नोएडा की ओर जाना पड़ता है। अंडरपास से ट्रैफिक शुरू होने के बाद रिंग रोड पर बने यू-टर्न बंद कर दिया जाएगा।

150 मीटर के करीब है लंबाई

पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा जाने के लिए भैरो मार्ग पर 5 लेन चौड़ा अंडरपास रेलवे ट्रैक के नीचे बनाया जा रहा है। इसमें 3 लेन चौड़ा अंडरपास दिल्ली से नोएडा और दो लेन चौड़ा अंडरपास नोएडा से दिल्ली आने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन, तीन लेन चौड़ा जो अंडरपास है, अभी वह पूरी तरह से तैयार नहीं है। इससे नोएडा जाने वाले लोगों को भैरो मार्ग पर अंडरपास से ही लेफ्ट टर्न लेकर रिंग रोड पर करीब 250-300 मीटर दूर से यू-टर्न लेकर नोएडा जाना पड़ता है। यू-टर्न लेने में लोगों को अतिरिक्त करीब 500-600 मीटर दूरी तय करनी पड़ती है और इसमें उनका 15 मिनट जाया हो जाता है। इसलिए प्लान किया गया कि दो लेन चौड़ा जो अंडरपास है, उसी को दिल्ली से नोएडा जाने के लिए अस्थायी तौर पर खोला जाए। इस अंडरपास की लंबाई करीब 150 मीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button