उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur News: अयोध्या की ओर नहीं जाएंगे वाहन, पैदल जाने पर भी रोक, 23 जनवरी तक रहेगा प्रभावी

Alisba

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शनिवार की रात से अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई। 23 जनवरी तक केवल पास धारक एंबुलेंस के अलावा आवश्यक वस्तु वाले वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। पैदल कोई अयोध्या न जाए इसके लिए पुलिस लोगों से अपील कर रही है। एडीजी जोन डा. केएस प्रताप कुमार ने आनलाइन बैठक कर सभी एसपी को निर्देश दिए कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार की रात से अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई। 23 जनवरी तक केवल पास धारक, एंबुलेंस के अलावा आवश्यक वस्तु वाले वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।

पैदल कोई अयोध्या न जाए इसके लिए पुलिस लोगों से अपील कर रही है। एडीजी जोन डा. केएस प्रताप कुमार ने आनलाइन बैठक कर सभी एसपी को निर्देश दिए कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं।

गोरखपुर जोन में 65 स्थानों पर डायवर्जन के लिए पुलिस ने हाईवे पर बैरियर बनाया है।14 जनवरी से मालवाहक वाहनों को अयोध्या की ओर जाने से रोका गया था। शनिवार की रात आठ बजे सभी वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने से रोक दिया गया।

बिना अनुमति केवल अयोध्या के रहने वाले लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए उन्हें वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या की तरफ के सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं से संबंधित वाहनों तथा एंबुलेंस के वाहनों को ही सिर्फ जाने की अनुमति होगी।

 

Related Articles

Back to top button