उत्तर प्रदेशगाजीपुर

अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देश l

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

गाजीपुर आज दिनांक 29.11.2023 को अवैध शराब के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी गाजीपुर के निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 नीरज पाठक व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 राहुल सरोज द्वारा मय स्टाफ थाना नन्दगंज अन्तर्गत संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान ग्राम चिलार व सहेड़ी में कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए लगभग 1000 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही मौके पर सुशीला के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन ने अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया है।

Related Articles

Back to top button