इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

जसवंतनगर:दो ऑटो की आपसी में भिड़ंत हुई, पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल

इटावा : जसवंतनगर  के धरबार गांव निवासी करीब आधा दर्जन लोग ऑटो में सवार होकर आगरा जिले के जैतपुर थाना5 अंतर्गत गाँव धायपुरा में अपनी ससुराल पक्ष में हुई मौत में शोक व्यक्त करने जा रहे थे।

ऑटो बाउथ गांव से यमुना नदी पुल की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहा एक ऑटो भिड़ गया जिससे इस ऑटो में सवार कमलेश कुमारी पत्नी प्रमोद 48 वर्ष, अनीता पत्नी रामराज 40 वर्ष, गीता पत्नी कपिल देव 25 वर्ष, रेनू कुमारी पत्नी धर्मेन्द्र 38 वर्ष, प्रमोद पुत्र डबली प्रसाद 50 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को बलरई थाना प्रभारी राजेन्द्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार, अमित शर्मा, आंशू5 के साथ पीआरवी 1623 रिंकू व ओमप्रकाश ने एम्बुलेंस से सीएचसी में पहुंचाकर भर्ती कराया है।जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया

Related Articles

Back to top button