जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले: शोभा करन्दलाजे
कर्नाटक की फायर ब्रांड नेता योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के मलेथू कनक गांव मे मुख्य अतिथि कर्नाटक की फायर ब्रांड शोभा करन्दलाजे केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण भारत सरकार ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश भाजपा शासन काल में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गांव का हर गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक योजना स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, विश्वकर्मा योजना, श्रम विभाग में मजदूरों के लिए कई प्रकार की योजना संचालित की गई है, किसान दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, अंतोदय बीपीएल कार्ड धारकों को गेहूं चावल आदि सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारी से ग्रसित गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना, किसान सम्मन निधि योजना जैसी कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से अपील किया कि भाजपा शासनकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में एक दूसरे के बीच अधिक से अधिक प्रचार करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीबों के लिए कई जन कल्याण योजनाएं संचालित की गई है जिसका लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। विकास के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। हर जगह सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय का निर्माण हो रहा है जो भाजपा की देन है।भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा , मंडल अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे , मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार रज्जू वर्मा अनिल उपाध्याय ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री पंकज श्रीवास्तव ,मंडल मंत्री सवीना रानी ,किसान साधन सहकारी समिति पुहपी के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोमती तिवारी , राकेश कुमार यादव ग्राम प्रधान मलेथू कनक, पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत दिग्विजय प्रताप सिंह उर्फ बक्कू, अमित सिंह, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।