उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा ग्रेटर नोएडा की एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी में 11 हजार दीये से होगा भगवान का स्वागत

Alisba

Greater Noida News : एल्डिको ग्रीन मीडोज हाउसिंग सोसाइटी में 11 जनवरी और 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर जश्न का माहौल बनाया जाएगा। सोसाइटी में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बीते 13 जनवरी से सोसाइटी में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोसाइटी में रहने वाले राम भक्त एक मुट्ठी अनाज लेकर पहुंचे।

सोसाइटी में ये कार्यक्रम होंगे

राम मंदिर उद्घाटन महोत्सव पर सोसाइटी के भीतर दीपोत्सव और भजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में श्रीराम दरबार झांकी, कलश यात्रा, शोभा यात्रा, महाआरती, प्रसाद वितरण, हवन, सुन्दर काण्ड, अयोध्या से सीधा प्रसारण और भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को 1100 दीपों से सजाया गया है। जो समृद्धि, शांति और प्रेम के प्रतीक होंगे।

महोत्सव को पुण्यप्रद बनाएगा

सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र नागर ने बताया कि इस महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। जिसमें भक्तों को मधुर भजनों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यह आनंदमय और ऐतिहासिक आयोजन अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के महोत्सव को पुण्यप्रद बनाएगा। सभी सोसाइटीवासी मिलकर इस महत्वपूर्ण पल का सपरिवार साक्षात्कार और मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम का आर्शीवाद लेंगे।

कार्यक्रम करवाने वाले मुख्य लोग

इस मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र नागर, सचिन गोयल, अजय कटारिया, मनोज जैन, प्रिंस भाटी, पीके बंसल, अमित रॉय, बसंत बंसल, विष्णु शर्मा, चन्द्र मोहन कत्याल, कुशुम वसिष्ठ, अनीता कटारिया, शशि भाटी, शिप्रा गोयल, पूजा गर्ग, सीमा नागर, गरिमा अरोड़ा, रीतिका कपूर, अरुणा भाटी और रेणु शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button