लखनऊ: क्रिसमस पर आज शाम से कल तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, खबर पढ़कर घूमने का प्लान करें

कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क के किनारे एक पंक्ति में खड़े होंगे। अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होते हुए हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में आ-जा सकेंगे।
क्रिसमस पर 25 दिसंबर को हजरतगंज में यातायात में बदलाव रहेगा। दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
यूं रहेगी व्यवस्था
– परिवर्तन चौक से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का तिराहा होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग व संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।
– केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिंदी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग या संकल्पवाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।
– हिंदी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं जा सकेगा। यह चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
– मेफेयर तिराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह लालबाग चौराहा या वाल्मीकि तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर जा सकेगा।
– अल्का तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहा होकर जा सकेगा।
– बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह नवल किशोर रोड होकर जा सकेगा।
डनलप तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जाएगा।
– हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जा सकेगा।
– मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहा, शाहनजफ रोड मजार चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नो पार्किंग जोन
हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा। मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इंडिया तिराहा और शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग नहीं होगी।
यहां होगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क के किनारे एक पंक्ति में खड़े होंगे। अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होते हुए हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में आ-जा सकेंगे।