उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mausam Update : बर्फबारी का इन इलाकों में दिखेगा असर, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather update: देशभर में पिछले कई दिनों से  मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिली है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसक असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम की ठंड ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन का ताजा अपडेट दिया है। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा

HR Breaking News (ब्यूरो)। फरवरी माह अब लगभग खत्म होने वाला है। लेकिन अभी भी सुबह और शाम के वक्त लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार पांच साल बाद फरवरी के अंतिम हफ्ते में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी की वजह से फरवरी के अंत तक मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-शाम के वक्त लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो रही है।

हालांकि, पिछले चार दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से उपर बना हुआ था। इसकी वजह से सुबह में भी ठंड कम लग रही थी। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों में दिखेगा असर-

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके में आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली के तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास बना हुआ था, जो शुक्रवार को कम होकर 7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में 6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, आया नगर में 7.4 डिग्री, जाफरपुर में 7.8 डिग्री और मंगेशपुर का 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमीं का स्तर 35 से 84 प्रतिशत रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button