उत्तर प्रदेशलखनऊ

100 नामी में अपने धामी: सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान

सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी जगह बनाई है। हाल ही में लिए गए उनके कुछ खास फैसलों की वजह से उन्हें सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिली है। सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली। बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।

Rishikesh: गोवा सरकार के संयुक्त सचिव ने की परमार्थ निकेतन में शादी, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

गोवा सरकार के संयुक्त सचिव त्रुशार हंसमुख और प्रियंका भट्ट की शादी परमार्थ निकेतन में संपन्न हुई। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन उत्तराखंड डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है।

परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव का शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आश्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिजनों के साथ पहुंचे। गंगा घाट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री के सानिध्य में नव दंपती ने सात फेरे लिए। नव दंपती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button