नीलेश मिश्रा को मिला राष्ट्रीय शिक्षक चयन प्रक्रिया में तीसरा स्थान
केंद्रीय शिक्षा चयन बोर्ड ने नीलेश को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद पर महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्नातक शिक्षक के तौर पर चयनित किया है

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर l खानपुर (जस्ट एक्शन )- सिधौना निवासी नीलेश मिश्रा(35) पुत्र ईश्वरचंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृत शिक्षक चयन प्रक्रिया में पूरे भारत वर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय शिक्षा चयन बोर्ड ने नीलेश को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद पर महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्नातक शिक्षक के तौर पर चयनित किया है। निलेश प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय से ग्रहण कर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीए और एमए की संस्कृत शिक्षा ग्रहण किया। नीलेश के इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। वर्तमान में सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी से संस्कृत साहित्य में पीचडी कर रहे नीलेश ने बताया कि नई शिक्षा नीति में संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 120 स्नातक संस्कृत शिक्षकों में तीसरा स्थान प्राप्त करना संतुष्टि प्रदान करता है।