Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने ‘दो बार कर दी गड़बड़’, बिहार सीएम मंच पर सबके सामने बोले- अब फिर कभी…

Bihar Political News in Hindi मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा है कि नए भारत के निर्माण एवं देश को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना जरूरी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन गया है। देश-दुनिया में उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।
नवगछिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नवगछिया क्षेत्र में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने 90 के दशक के जंगल राज को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में एक समय ऐसा भी था जब कानून का राज खत्म हो चुका था।
मैंने बिहार के करोड़ों लोगों को जंगल राज से मुक्ति दिलाते हुए कानून का राज स्थापित किया है। सीएम नीतीश रंगरा प्रखंड के संत विनोबा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा में चनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
महिला सशक्तीकरण पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व बैंक से पांच सौ करोड़ ऋण लेकर स्वयं सहायता समूह के जरिए उत्थान एवं विकास का कार्य किया गया।
नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा का अवसर प्रदान किया गया। लड़कियों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रवृत्ति, पोशाक एवं साइकिल जैसे महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई। आज लाखों छात्राएं इससे लाभान्वित हो रहीं हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग पिछड़े एवं अति पिछड़ा के लिए हमेशा काम करते आए हैं। आगे भी काम करते रहेंगे। पिछले दिनों लगभग पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई, जबकि इसका क्रेडिट लेने के लिए कई लोग प्रयास कर रहे हैं। मगर काम तो हमने ही किया है ।
दो बार गड़बड़ हो गई…: नीतीश कुमार
आगे नीतीश कुमार ने कहा कि दो बार हमसे गलती हो गई। इसके चलते सब गड़बड़ हो गया। अब कभी गलती नहीं होगी। हमेशा के लिए हम एनडीए में आ गए हैं। कहीं नहीं जाएंगे। जब हम महागठबंधन के साथ थे तो हम विकास कार्य में लगे हुए थे और कुछ लोग पैसा कमाने में लगे हुए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में विधायक गोपाल मंडल की भी इच्छा थी कि उन्हें भी टिकट मिले, लेकिन मैंने कहा कि इस बार रुक जाइए, अगली बार देखेंगे।
इस बार पार्टी ने अजय मंडल को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने मंच पर मौजूद इशारा करते हुए कहा कि गोपाल मंडल भी थोड़ा बहुत इधर-उधर हो जाते हैं। उन्होंने स्थिर रहने की बात कही और कहा की बोलिए गोपाल जी पूरी तरह से अजय मंडल को मदद करेंगे न।
गोपाल मंडल ने हाथ उठाते हुए भरपूर मदद करने का भरोसा दिलाया और अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार अजय मंडल को भारी मतों से विजयी बनाने की लोगों से अपील की। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय झा एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधायक गोपाल मंडल व ई. शैंलेंद्र, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पूर्व सांसद बूलो मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भाजपा नेता गुलाबी सिंह मौजूद थे
इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधायक गोपाल मंडल व ई. शैंलेंद्र, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पूर्व सांसद बूलो मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भाजपा नेता गुलाबी सिंह मौजूद थे।
40 हजार से बिहपुर में बढ़त दिलाएंगे : ई. शैलेंद्र
बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि बिहपुर विधासभा से 40 हजार से लीड दिलवाएंगे। 2019 के चुनाव में जब बुलो मंडल महागठबंधन के प्रत्याशी थे, तो हमने बिहपुर विधानसभा से 24 हजार से लीड किया था। इस बार बुलो मंडल हमारे साथ हैं, हम विश्वास दिलाते हैं कि दोनों की जोड़ी बिहुपर विधानसभा क्षेत्र से 40 हजार से लीड दिलएगी।
उजड़े बिहार को बनाने का काम नीतीश ने किया : गोपाल मंडल
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि हमारे बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। हम प्रचार नहीं करते हैं, यह गलत है। अब छोटा भाई बुलो मंडल भी आ गया है। सभी भाई मिलजुलकर बढ़िया से जीत दिलाएंगे। विधायक ने कहा कि उजड़े बिहार को बनाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है।
मुख्यमंत्री के प्रयास से कटाव से मिली निजात
पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दियारा इलाकों में विद्यालय के साथ स्वास्थ्य, बाढ़ कटाव के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। इनके प्रयास से दियारा की बेटियां पढ़ लिखकर समाज के साथ इलाके का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कटाव से बचाव के लिए कोई गाइड लाइन नहीं थी। उस समय मुख्यमंत्री ने कानून बनाकर कटाव निरोधी कार्य के लिए पांच सौ करोड़ रुपये दिए थे।
नीतीश जीवन सुरक्षा कवच बना वरदान
नीतीश कुमार के मित्र उदयकांत मिश्रा ने कहा कि राज्य में ठनका से मरनेवालों की संख्या बढ़ गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी चीज बनाओ की सड़क व खेत-खलिहान में रहनेवालों को पता चल जाए कि ठनका गिरनेवाला है।
उनके कहने पर आईआईटी पटना के सहयोग से एक छोटा यंत्र नीतीश जीवन सुरक्षा कवच बनाया गया। जो खतरों से आगाह कर देता है।
सभा स्थल पर कड़ी धूप से बचने के लिए लोग चारों तरफ वृक्षों की छांव में बैठे नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान लोगों ने डुमरिया सड़क बनाने की मांग की।
चांदी का मुकुट और तीर से किया सम्मानित
जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत ने चांदी का मुकुट और तीर से सम्मानित किया।