उत्तर प्रदेशलखनऊ

Pawan Singh Ka Gana: भोजपुरी का सबसे हिट गाना सुना? ऊंची सैंडल, लाल लहंगे में डिंपल को कंधे पर उठाकर नाचे पवन सिंह

पवन सिंह के गानों का क्या कहना, जब फैंस उनके गाने सुनते हैं तो झूमकर नाचने लग जाते हैं। उनके गाने भी उन्हीं की तरह मस्तमौला होते हैं। पवन सिंह के गाने आते ही वायरल हो जाते हैं और फिर हर पार्टी, शादी में बस वो ही सुनाई देते हैं। उनका सबसे हिट गाना ‘पाँचे के नाचे अइहा’ बहुत बड़ा हिट हुआ था। इसमें उनके साथ डिंपल सिंह ने डांस किया था और इसे देखकर लोग खूब दीवाने हुए थे।

‘पाँचे के नाचे अइहा’ गाने में पवन सिंह का गजब ही अंदाज देखने को मिला था। ये गाना अब भी कहीं बज जाए, तो डांस करने के लिए भीड़ लग जाती है। पवन सिंह के इस गाने में भरके आपको डांस देखने को मिलेगा और उसके ऊपर डिंपल की अदाएं आग रही हैं। काले रंग के लहंगा-चोली में डांस करतीं डिंपल को ही लेकर लोगों के कमेंट्स आए हैं। लेकिन पवन सिंह भी गाने में डिंपल को बराबर टक्कर दे रहे हैं।

पाँचे के नाचे अइहा’ गाने के वीडियो पर अब तक 54 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। डिंपल इसमें बीच में लाल रंग के लहंगे में भी दिखाई देती हैं। और पवन सिंह उन्हें कंधे पर उठाकर स्वैग में चलते नजर आ रहे हैं। उनका ये अंदाज तो फैंस को बहुत पसंद आता है। पवन सिंह का ये गाना अब तक का उनका सबसे हिट भोजपुरी सॉन्ग माना जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button