उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं : मृतक के परिजनों का हंगामा, एसडीएम के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

बिसौली के गांव मिठामई में युवक की पीटकर हत्या का मामला

बिसौली, बिसौली में ट्रैक्टर की बैट्री चोरी का आरोप लगाते हुए पांच लोगों ने घर में घुसकर पीटा था। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया। आरोपियों के पकड़ने तक अंतिम संस्कार न करने की जिद की। बिसौली एसडीएम ने गांव पहुंचकर परिजनों को समझाया। तब शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मामला बिसौली क्षेत्र के गांव मिठामई का है। गांव निवासी प्रमोद कुमार सोमवार की शाम खेत लौट रहे थे। बैट्री चोरी का आरोप लगाते हुए पांच लोगों ने प्रमोद कुमार को घेर लिया और गाली-गलौज और मारपीट की थी। प्रमोद कुमार जैसे-तैसे घर पहुंचे। हमलावर पीछे करते हुए उनके घर में घुस आए। प्रमोद कुमार पर हमला करके घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान प्रमोद कुमार की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ममता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हंगामा क सूचना पर चार थानों की पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर बिसौली एसडीएम राशि कृष्णा और सीओ सुनील कुमार गांव पहुंचे। परिजनों को समझाकर शांत कराया। कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के सामने अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button