जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया रावण का वध
भगवान श्रीराम ने चलाया तीर, धू-धू कर जले रावण-मेघनाथ मेगनाथ के पुतले

*जस्ट एक्शन संवादाता*
*ब्यूरो चीफ मनसाफ कुमार*
सम्भल। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम चन्द्र ने तीर चलाकर रावण-मेघनाथ के पुतले को आग लगा दी, उसके बाद अस्तियां लूटने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चन्दौसी मार्ग स्थित कुरूक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीराम चन्द्र व उनके अनुज लक्ष्मण ने रावण-मेघनाथ पर तीर चलाकर उनके पुतले को आग के हवाले किया। उससे पूर्व रामलीला का मंचन किया गया।
एक तरफ भगवान श्री राम व लक्षमण की सेना तो वहीं दूसरी ओर रावण, मेघनाथ की सेना के बीच युद्व हुआ और एक के बाद एक अहंकार को भगवान श्री राम ने तोड़ दिया। बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की जीत हासिल कर रावण व मेघनाथ को पराजित किया। कुरूक्षेत्र के मैदान में खड़े रावण व मेघनाथ के पुतले को आग के हवाले किया गया।
रावण-मेघनाथ की अस्तियां लूटने को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसमान में जमकर हुई आतिशबाजी का लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मेला ग्राउण्ड व रांवण दहन के तारों ओर सुरक्षा के लिए बांस बल्ली लगाकर इंतेज़ााम किए गए। इस दौरान रावण दहन का दृश्य देखने के लिए अधिकारी भी डटे रहे।
*मेले का जमकर उठाया लुप्त*
विजय दशमी के मौके पर लगाये गए दशहरा मेेले में महिलाओं बच्चों ने जमकर चाट पकोड़ी का लुत्फ उठाया। चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र के मैदान में मेला लगाया गया। खरीदारी करने के लिए शहर के अलावा गांव देहात से भी महिलाओं व बच्चे पहुंचे। चाट पकोड़ी व जायखे़ेदार पकवानों का लुत्फ लिया और खरीदारी की। मीना बाज़ार में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी नज़र आई। बच्चों ने झूलों का भी आनन्द लिया।
*मेले की सुरक्षा को पुलिस बल रहा तैनात*
दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन सर्तक दिखा। मेले में पहुँचने वाले मेलार्थियों की सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पुलिस बल को तैनात किया गया और महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की डयूटी भी लगाई गई। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद ने जनपद में आयोजित विभिन्न दशहरा मेले के आयोजन का भ्रमण किया। साथ ही मेले में पहुँचने वाले सभी लोगों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।