उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: अजय कपूर बोले- महानगर से पूरी तरह खत्म होगी कांग्रेस…मेरा यही मकसद, जानें क्या बोले हरप्रकाश अग्निहोत्री

Kanpur News: अजय कपूर ने कहा कि यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आएंगे। सदस्यता ग्रहण का यह आयोजन शास्त्रीनगर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होगा।

कानपुर में कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व विधायक अजय कपूर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है। उनका कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी महानगर से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को करीब तीन हजार कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसमें अधिकांश कांग्रेस पार्टी छोड़कर आने वाले होंगे।

 

अजय का कहना है कि उनका भाजपा में आने का मकसद भी यही है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आएंगे। सदस्यता ग्रहण का यह आयोजन शास्त्रीनगर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 

हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा- अजय कपूर के पास जो भी है, सब कांग्रेस की देन

वहीं, पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से कांग्रेस को लेकर की गई बयानबाजी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी व पीसीसी सदस्य संदीप शुक्ला सहित कई कांग्रेसियों ने बयान जारी कर कहा कि अजय कपूर कांग्रेस में रहते हुए कई बार चुनाव हार चुके हैं।

कांग्रेसी नहीं दादानगर फैक्टरी क्षेत्र के मजदूर हैं

इसके बावजूद पार्टी उन्हें लड़ने का मौका देती रही है। वे जो कुछ भी हैं, कांग्रेस की बदौलत ही हैं। भाजपा में उनका कोई वजूद नहीं है। यह भी कहा कि अजय कपूर ने कांग्रेस में रहते हुए हमेशा कांग्रेस का नकाब लगाकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करते रहे हैं। कहा कि अजय के कांग्रेस छोड़ने पर उनकी विधानसभा किदवईनगर में ही कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी थी। जिन लोगों को कांग्रेसी बताकर वह भाजपा में शामिल कराने की बात कह रहे हैं, वे कांग्रेसी नहीं दादानगर फैक्टरी क्षेत्र के मजदूर हैं, जो उनके दबाव में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button