उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News : यूपी के 48 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, 8000 इलेक्ट्रिक बसें की जाएंगी शामिल, 3000 बसें होगी वातानुकूलित

परिवहन निगम में निदेशक मंडल की 247वीं बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया कार्यशाला और केंद्रीय कार्यशाला कानपुर में पहले से चल रही बसों का मिनी रिनोवेशन किया जाएगा। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

HR Breaking News (नई दिल्ली)। परिवहन निगम में 8000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। इसमें 3000 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद निगम करेगा, वहीं 5000 बसों को अनुबंध के तहत लिया जाएगा। इसके अलावा दो हजार नई बीएस-6 बसें भी आएंगी।

बुधवार को परिवहन निगम में निदेशक मंडल की 247वीं बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया कार्यशाला और केंद्रीय कार्यशाला कानपुर में पहले से चल रही बसों का मिनी रिनोवेशन किया जाएगा। इसके अलावा परिवहन निगम के 48 बस स्टेशनों को दूसरे चरण में पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बनाने के काम पर भी सहमति बनी है। बैठक में एमडी मासूम अली सरवर, अपर एमडी प्रणता ऐश्वर्य, विशेष सचिव केपी सिंह, वी के सोनकिया, अभिषेक सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

महिला कंडक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ

 

 

रोडवेज में महिला कंडक्टरों की भर्ती के लिए भी सहमति मिल गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन के तहत महिला कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। हालांकि इनके लिए पदों के आरक्षण का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button