UP Politics: पल्लवी पटेल ने सभी अटकलों पर लगाया विराम, आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

UP Politics पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) के हित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ती रहूंगी। यह पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बातें अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहीं। वह शिवगढ़ स्थित प्रसादपुर की बाग में रविवार को आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
हाजीगंज। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के हित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ती रहूंगी। यह पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बातें अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहीं। वह शिवगढ़ स्थित प्रसादपुर की बाग में रविवार को आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन के साथ आए हुए सभी दलों का समान रूप से स्वागत करती हैं। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गठबंधन के तहत जो भी प्रत्याशी मैदान में आए, पूरी ताकत के साथ विजयी बनाना है। कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने पीडीए के लिए हमेशा संघर्ष किया है।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक संतलाल सरोज ने कहा कि इस बार कमेरा समाज समय से नहीं चेता तो आने वाले समय में संविधान खत्म हो जाएगा। मो. मोबीन ने कहा कि आने वाला समय अपनादल कमेरावादी का है। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. सीएल पटेल व संचालन प्रदेश सचिव एवं लोकसभा फूलपुर प्रभारी उमेश पटेल ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम यादव, अशोक पटेल, अजय पटेल, रामशिला पटेल, अखिलेश सिंह, राम सिंह, अनिल पटेल, मो. इश्तियाक हैदर, यश कुमार यादव, रमेश बिंद, अभय सिंह आदि रहे