आज का भारत समर्थ भारत जो आतंकवाद को कुचल सकता हैं- प्रमोद वर्मा
आज मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने व्यापारियों के साथ जखनिया सेक्टर के बूथ संख्या 203 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने व्यापारियों के साथ सुना

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर। जखनिया। (जस्ट एक्शन) आज मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ का 107वाँ संस्करण जखनिया विधानसभा के जखनिया सेक्टर के बूथ संख्या 203 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने व्यापारियों के साथ सुना। सभी व्यापारियों ने 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए सभी वीर सपूतों को नमन किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा 26 नवंबर की तारीख जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है, आज के दिन ही हमारे देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था। यह भारत का समर्थ है कि उस हमले से हम उभरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आतंकवाद को कुचल रहे हैं। वर्मा ने कहा जब से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है पूरे देश में जो आतंकवादी घटनाएं हो रही थी वह थम सी गई है, और आज अपना भारत दूसरे देश की जमीन पर भी पनप रहे आतंकवाद को खत्म करने का मादा रख रहा है। वर्मा ने कहा मैं इस अवसर पर मुंबई हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों और जिन जवाजों ने अपनी जान की बाजी लगाई और जान गवाँई, जवाजों के प्रति विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित करता हूं। प्रमोद वर्मा ने संविधान दिवस की भी बधाई दी। उन्होंने मोदी की बात को आत्मसात करते हुए कहा कि आज जो लोग कोई भी समान या उत्पाद खरीदते हैं तो एक बार निश्चित रूप से मेड इन इंडिया लिखा या नहीं लिखा है यह देखना नहीं भूलते हैं। जैसे स्वच्छ भारत अभियान सफलता की प्रेरणा बनी वैसे ही वह वोकल फॉर लोकल की सफलता विकसित भारत, समृद्ध भारत के दरवाजे खोल रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर डिजिटल पेमेंट की मांग और ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने लद्दाख की पशमीना साल का जिक्र किया साथ ही सूरत प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया जो वहां सफाई की नई क्रांति ला रही है और सूरत को मॉडल शहर बना रही है। उन्होंने विदेश में जाकर शादी करने वाले पर भी लोगों से भी आग्रह किया कि भारत के मिट्टी में भारत के लोगों के बीच अगर हम शादी ब्याह करेंगे तो देश का पैसा देश में रहेगा, और देश के लोगों को भी आपकी शादी में कुछ करने का सेवा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, कन्हैया वर्मा, गोलू गुप्ता, सौरभ वर्मा, विजय गुप्ता, सोनू चौहान, राम प्रकाश राजभर, विपिन गुप्ता, अशोक यादव, राजेंद्र राम, अंगद कुमार, संतोष सोनकर, राजेश जायसवाल, अजय विक्रम सिंह सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।