उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नगर निगम की जमीन पर बना लिया कोका-कोला गोदाम

लखनऊ। शुक्रवार को नगर निगम ने सदर इलाके में जोन चार के ग्राम बाघामऊ और जोन सात के नौबस्ता कला की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। नौबस्ता कलां की जमीन देवा रोड के पास है, जो वाणिज्यिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां लंबे समय से कुछ प्रॉपर्टी डीलरों और बिल्डरों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था।

अभियान के दौरान ग्राम लगभग 1.5 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजारी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी राकेश कुमार, जो कोका-कोला कंपनी के डीलर हैं, द्वारा इस जमीन पर गोदाम बनाया गया था।

वहीं, प्रॉपर्टी डीलर देवा प्रसाद सिंह और उनके पुत्र उर्मिल सिंह द्वारा गाटा संख्या 641 व 599 पर अवैध प्लॉटिंग की गई थी और उस पर एक मोटर गैराज भी चलाया जा रहा था। अवैध कब्जे और सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने के लिए चिनहट थाने में जल्द ही आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, नगर निगम द्वारा आगे भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button