उत्तर प्रदेशलखनऊ

UN में ‘जय श्री राम’ का नारा, कौन हैं Rohini Ghavari, जिनकी स्पीच का दुनिया में बजा डंका

Rohini Ghavari इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी ने संयुक्त राष्ट्र में राम मंदिर और विकसित भारत को लेकर एक भाषण दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच से जय श्री राम का उद्घोष करते हुए राम मंदिर आस्था और सद्भाव का जिक्र किया। हालांकि सोशल मीडिया पर रोहिणी को ट्रोल भी किया जा रहा है।

नई दिल्ली। Rohini Ghavari on Ram Mandir। इंदौर के सफाई कर्मचारी की बेटी रोहिणी घावरी सुर्खियों में हैं। स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही रोहिणी ने संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में भारत की प्रतिनिधि हैं।

ट्रोलर्स को रोहिणी ने लगाई लताड़

रोहिणी के इस भाषण से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। इसके अलावा कुछ लोगों के जरिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडल X पर #shameOnYouRohini ट्रेंड होने लगा।हालांकि, रोहिणी ने इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट में लिखा,”मैं हमेशा आपसी भाईचारे एकता की बात करूंगी जितना ट्रोल करना है करते रहो।”

कौन हैं रोहिणी घावरी?

 

रोहिणी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वो वंचित समाज से ताल्लुक रखती हैं। रोहिणी एक शिक्षाशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में पढ़ाई करने के लिए भारत सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वो बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को मानती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button