उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

”योग फार वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में शामिल होंगे अनुसूचित समाज के लोग

भाजपा महानगर मंडल स्तर पर भव्य रूप से मनाएगी योग दिवस

लखनऊ: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मंडल स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। 21 जून को प्रातः 6 बजे अंबेडकर पार्क गोमतीनगर में एक वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हलवासिया कोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। नेताद्वय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग का साक्षात्कार पूरे विश्व से कराया है।

योग मन, मस्तिष्क और शरीर को एकाकार करने का कार्य करता है। योग हमारे भारत की संस्कृति का प्रतीक है। योग महोत्सव को हम सभी मिलकर एक भारत समृद्ध भारत और “योग फार वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस बार योग दिवस पर बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग शामिल होंगे। धर्मपाल सिंह सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ नेता भी योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के “एक भारत समरस भारत” के भाव के साथ 21 जून को प्रातः 6 बजे अंबेडकर पार्क में योग कार्यक्रम के लिए जुटेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग भी सम्मलित होंगे। इसमें लखनऊ की विभिन्न बस्तियों और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग सहभागिता कर रहे हैं।

अनुसूचित समाज के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हैं कि योग के माध्यम से सभी स्वस्थ रहें, क्योंकि स्वस्थ तन और मन से ही व्यक्ति स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। वहीं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कैंट मंडल 2 के समर विहार पार्क में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी विभिन्न मंडलों में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान लखनऊ महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि,मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विपिन सोनकर, सुधीर हलवासिया, घनश्याम अग्रवाल, प्रियंक आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button