उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

ग्रीन यूपी के लिए तैयार हुए 52.33 करोड़ पौध, जुलाई से पौधरोपण करेगी योगी सरकार

लखनऊ। ग्रीन यूपी अभियान में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य साधने के लिए नर्सरियों में 52.33 करोड़ पौध तैयार हुए है। इसी के साथ सभी मंडलों का लक्ष्य तय करते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी 1 से 7 जुलाई तक होने वाले पौधरोपण महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है।

पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं।

इन पौधों का होगा रोपण
पौधे  संख्या
औद्योगिक व इमारती (सागौन, शीशम आदि) 18.60 करोड़
फलदार (आम, अमरुद आदि)  10.79 करोड़
औषधीय (सहजन-नीम आदि)  5.75 करोड़
चारा व शोभाकार (सिरस, अमलतास आदि)  5.62 करोड़
पर्यावरणीय (पीपल, बरगद आदि) 29 लाख
तय किए गए लक्ष्य में शीर्ष पांच विभागों के लक्ष्य
विभाग  लक्ष्य
वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन 14 करोड़
ग्राम्य विकास 12.59 करोड़
कृषि 2.50 करोड़
उद्यान  1.55 करोड़
पंचायती राज 1.28 करोड़

Related Articles

Back to top button