अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

दस ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

थाना इनायत नगर का मामला

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  संदीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर के कुशल नेतृत्व में थाना इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त विशाल दुबे पुत्र स्व0 प्रवीण कुमार दुबे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भदई पाण्डेय का पुरवा थाना कटरा जनपद गोण्डा हालपता मिल्कीपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को चार फरवरी को  चटर गंज तिराहा बहद ग्राम ईटगांव से 10 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त को विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/24 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 ब्रह्मदत्त पाण्डेय थाना इनायतनगर , का0 अनुभव सिंह थाना इनायतनगर रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button