उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहमीरपुर

मुस्करा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करते चाचा ने 6 माह की मासूम भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

 

मौदहा। क्षेत्र के मुस्करा थाना के अन्तर्गत रिश्तों को शर्मसार करते एक सगे चाचा ने अपनी 6 माह की मासूम भतीजी के साथ दुराचार करते देखने पर मासूम की मां के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पर मुस्करा पुलिस ने गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। उधर मासूम को मेडिकल उपचार हेतु सीएचसी मुस्करा भेजा गया। गम्भीर स्थिति होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज उरई रिफर किया है। पीडित मासूम को पुलिस टीम के साथ उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 6 माह की पुत्री को लेकर सूचना दी थी कि जब वह अपने घर की दीवाल पर मिट्टी लगा रही थी और उसकी पुत्री घर के बरामदे में थी. तभी उसकी पुत्री के रोने की आवाज सुनकर उसने बरामदे में जाकर देखा तो उसकी पुत्री का सगा चाचा अखिलेश अपने कमरे में ले जाकर यौन शोषण कर रहा था। पूछने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

इस सम्बन्ध में मुस्करा थाने में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 376AB, 323 आईपीसी व 5 (MN)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है। पीड़िता को मेडिकल उपचार हेतु सीएचसी मुस्करा भेजा गया। जहां से उसकी गम्भीर स्थिति होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज उरई रिफर किया है। जिसको पुलिस टीम के साथ उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उच्चाधिकारी मौके पर पंहुचे है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button