अन्तर्राष्ट्रीयअन्यबिहार

बिहार दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बिहार दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण; 45 हजार युवाओं को 1300 करोड़ की देंगी सौगात, दरभंगा में प्रोग्राम
दो दिन के बिहार दौरे पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दरभंगा पहुंचेंगी। इस दौरान क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के तहत 45 हजार लोगों के बीच 1300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी। साथ ही राज मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
; 45 हजार युवाओं को 1300 करोड़ की देंगी सौगात, दरभंगा में प्रोग्राम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दरभंगा आएंगी। वे यहां राज मैदान में होने वाले क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में जिले के 45 हजार लोगों के बीच 1300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी। मधुबनी के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री शिरकत करेंगी। वहां ललित कर्पूरी स्टेडियम में 1021 करोड़ रुपये का रोजगारोन्मुख ऋण वितरण करेंगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री उद्यमिता विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उद्यमी, कृषि और वाहन ऋण का वितरण करेंगी।

इस दौरान वे राज मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री दोपहर ढाई बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से वे सड़क मार्ग से राज मैदान पहुंचेंगी। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी आदि लोग शामिल होंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री राज मैदान में कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के शहर के बलभद्रपुर स्थित आवास पर पहुंचेंगी। वहां वे सांसद कार्यालय का उद्घाटन करेंगी। वहां वे 45 मिनट तक रुकेंगी। इसके बाद वे मधुबनी जिले के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट के लिए प्रस्थान करेंगी।
इलेक्शन रिजल्ट झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ ,
लोजपा (आर) का टिकट जीत की गारंटी; स्थापना दिवस समारोह में बोले चिराग, नीतीश भी पहुंचे
लोजपा के 24वें स्थापना दिवस समारोह में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (आर) का टिकट जीत की गांरटी है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से काम करना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

हिन्दुस्तान, पटना
लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) की टिकट जीत की गारंटी है। लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम ने इस धारणा को मजबूत किया है। वो गुरुवार को लोजपा के 24वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। नए दफ्तर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे।

उन्होंने लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चिराग पासवान ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और संजय सिंह मौजूद थे। पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत जीत हासिल करने के लिए अभी से काम करना होगा। लोगों के बीच जाना होगा और बूथों तक पसीना बहाना होगा।जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटेंहरियाणा चुनाव 2024हरियाणा विधानसभा सीटेंहरियाणा चुनाव 2024 न्यूजमहाराष्ट्र चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा सीटमहाराष्ट्र चुनाव 2024 न्यूजझारखंड चुनावझारखंड विधानसभा सीटझारखंड चुनाव 2024 न्यूजमहाराष्ट्र चुनाव 2024 एग्जिट पोलझारखंड चुनाव 2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button