उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ayodhya Special Trains: लखनऊ-अयोध्या के बीच कल से चलेंगी मेमू स्पेशल ट्रेनें, देखें स्टॉपेज और टाइम शेड्यूल

Alisba

25 जनवरी से श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए मेमू ट्रेन मिल सकेगी. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के बाद से ही भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है. आइए जानते हैं मेमू ट्रेनों का टाइम शेड्यूल.

उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अयोध्या में आने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. कल यानी 25 जनवरी से इस ट्रेन को चलाया जाएगा. इस ट्रेन के चलने से लखनऊ, प्रयागराज, मनकापुर के लोगों को खास फायदा मिलेगा.

 

25 जनवरी से श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए मेमू ट्रेन मिल सकेगी जिसमें अयोध्या कैंट से लखनऊ के लिए, प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट, मनकापुर जंक्शन से अयोध्या कैंट के लिए और लखनऊ प्रयागराज अयोध्या के बीच स्टेशनों पर यह ट्रेनें रुकेंगी. नीचे देखें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल.

 

Indian Railways

बता दें, प्राण-प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी मंगलवार को रिकॉर्ड 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. हालात ऐसे बन गए कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या पहुंचना पड़ा. हालांकि, कुछ ही घंटे में व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौट आई. बुधवार सुबह राम मंदिर में श्रद्धालुओं को बारी-बारी से रामलला के दर्शन करवाए जा रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button