अन्य

AI केवल नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि कई क्षेत्रों में काम करने के तरीके भी बदलेगा।

International Labour Organization (ILO) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Association of Southeast Asian Nations (आसियान) देशों में लगभग 8 करोड़ नौकरियां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि
मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक प्रभाव प्रशासनिक कार्यों, ग्राहक सेवा, वित्तीय सेवाओं और डिजिटल कार्यों पर पड़ सकता है। वहीं, नई तकनीकों के कारण नए रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है।

ILO का कहना है कि सरकारों और उद्योगों को कौशल विकास (Skill Development), री-स्किलिंग (Reskilling) और अप-स्किलिंग (Upskilling) पर अधिक निवेश करना चाहिए, ताकि कर्मचारी बदलती तकनीक के साथ खुद को ढाल सकें और रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में देखते हुए शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना आने वाले समय में रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

फिलहाल ILO ने सदस्य देशों से श्रमिकों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी बदलावों के अनुरूप नीतियां बनाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button