Uncategorized
हैदराबाद: तेज रफ्तार Aston Martin की चपेट में महिला की मौत, सांसद के बेटे पर केस

हैदराबाद के माधापुर इलाके में 16 अगस्त को एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला भारती मुखी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह Inorbit Mall के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक Aston Martin ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के बेटे लिंगामनेनी संजुश को मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर संजुश के वाहन चलाने की बात सामने आई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह अपराध जमानती है और आरोपी को नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हादसे की परिस्थितियों तथा वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Poonam Report



