हमीरपुर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार को दी श्रद्धांजलि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान की अध्यक्षता में सुमेरपुर कस्बे के प्रकाश लॉज में संपन्न हुई। बैठक में बुंदेलखंड के मशहूर पत्रकार कमलेश द्विवेदी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई। बुंदेलखंड के मशहूर पत्रकार कमलेश द्विवेदी का रविवार शाम इलाज के दौरान कानपुर में निधन हो गया था। सोमवार को हमीरपुर के यमुना तट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दीपांकर द्विवेदी ने दी। इस दौरान जनपद के सभी पत्रकार, राजनेता, समाजसेवी, अधिवक्ता, शिक्षाविद सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपराह्न बाद ग्रापए ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकसभा का आयोजन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में बुंदेलखंड उपाध्यक्ष मुनीर खान, जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष चक्रवर्ती, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष रामलखन, हिमांशु गुप्ता, जितेंद्र पंडित, हरीशराज चक्रवर्ती, ज्ञानेंद्र अवस्थी, सुनील प्रजापति, प्रतिमा निगम आदि अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button