उत्तर प्रदेशबागपत

बागपत में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग, पांच बच्चे सुरक्षित

बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव के पास बुधवार दोपहर डीपीडब्ल्यूएस स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में पांच बच्चे सवार थे। समय रहते चालक और बच्चों की सतर्कता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। अब्दुलपुर गांव के पास पहुंचते ही बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और बस धुएं से भर गई।

बस में सवार छात्र देवांश त्यागी ने आग का पता चलते ही शोर मचाया। इसके बाद चालक ने तुरंत बस रोककर सभी पांच बच्चों को नीचे उतारा और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए।

सूचना मिलने पर खेकड़ा और ट्रोनिका सिटी की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

स्कूल प्रबंधक राजकुमार त्यागी ने भी बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाई।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button