Operation Sindoor

कश्मीर: पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे CM अब्दुल्ला, छोटे बच्चे के साथ खेला क्रिकेट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सांबा: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांबा में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए बनाए गए शिविर में जाकर लोगों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने एक छोटे लड़के के साथ क्रिकेट भी खेला। गौरतलब है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और LoC पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। ऐसे में सीमा पर स्थित घरों को काफी नुकसान पहुंचा है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों से मिले, जारी किया बयान

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच वर्तमान में सांबा में सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘उनकी(पाकिस्तान) तरफ से जिस तरह आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जम्मू शहर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। लेकिन हमारी सुरक्षा बलों ने उनके सारे ड्रोन नाकाम किए, एक भी ड्रोन निशाने पर नहीं पहुंच पाया। ये हालात हमने नहीं बनाए। पहलगाम में हमारे लोगों पर हमला हुआ। उसका हमने जवाब दिया। लेकिन अब इसे बढ़ाने का सिलसिला पाकिस्तान की तरफ से हो रहा है उसमें पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं है, न उनकी कोई कामयाबी होगी। बेहतर यही होगा कि वे अपनी बंदूकें खामोश करें।’

भारत और पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच चरम पर तनाव चल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए थे। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ ड्रोन, मिसाइल हमले शुरू कर दिए। हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है और उसने पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Related Articles

Back to top button