हमीरपुर

नाबालिग छात्रा के बयान बदलने से बढी दुष्कर्म की धारा आरोपी गिरफ्तार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी का मामले मे छात्रा के अदालत में बयान के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा कक्षा 7 में पढ़ने गांव के परिषदीय विद्यालय जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी देव कुमार उर्फ बउवा यादव ने रोककर छेड़खानी की। इसकी तहरीर छात्रा के पिता ने थाने में दी। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर छात्रा को बयान के लिए अदालत में पेश किया था। बयान में छात्रा ने आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376एबी, 506, 5 एम/6 पास्को एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button