हमीरपुर

प्रभारी बीडीओ अवकाश पर गए मौदहा बीडीओ को मिला चार्ज

पीएम व सीएम आवासों में गड़बड़ी करने पर चर्चा में सुमेरपुर ब्लाक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर। डीसी मनरेगा द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश के झंझावत से शायद बचने के लिए खंड विकास अधिकारी अवकाश पर चले गए है। अब उनके स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौदहा खंड विकास अधिकारी को यहां का प्रभारी बीडीओ बनाया है।

गौरतलब हो कि जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव को सुमेरपुर खंड विकास अधिकारी का प्रभारी बनाया गया था। विगत दिनों प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़ी के चलते जहां दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित होना पड़ा है। वही कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ डीसी मनरेगा मनोज कुमार राय ने वित्तीय अनियमितता करने पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश खंड विकास अधिकारी को दिए थे। खंड विकास अधिकारी इस झंझावात से बचने के लिए पहले एपीओ मनरेगा को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एपीओ मनरेगा ने मुकदमा दर्ज कराने से हाथ खड़े कर दिए।

इससे बचने के लिए शायद प्रभारी खंड विकास अधिकारी अवकाश लेकर चले गए। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने उनके अवकाश पर जाने पर मौदहा के खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव को सुमेरपुर का चार्ज सौपा है। देखना है कि अब डीसी मनरेगा के आदेश का क्या होता है।प्रभारी बीडीओ गोपाल यादव ने बताया कि जो शासन प्रशासन के आदेश व निर्देश होगें उनका पालन कराया जाएगा और पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button