हमीरपुर

प्रभारी मंत्री ने सुमेरपुर थाने में ई माल खाने का उद्घाटन कर किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। जिले के प्रभारी मंत्री ने सोमवार को ग्राम पंचायत पौथिया की गौशाला के अलावा कस्बे के थाने का औचक निरीक्षण में चौकीदारों को साइकिल वितरित कर ई माल खाना का उद्घाटन किया।
जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंत ने दोपहर में ग्राम पंचायत पौथिया की गौशाला का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखे। इसके बाद वह सुमेरपुर थाने पहुंचे और सलामी लेने के बाद ई माल खाना का शुभारंभ करके थाने के पांच चौकीदारों को साइकिलें वितरित की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करके शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता करके समस्याओं के समाधान की जानकारी ली। शिकायतों के निस्तारण पर वह संतुष्ट दिखे। इस मौके पर एडीएम, एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, सीओ सदर राजेश कमल, थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज, हमीरपुर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, लक्ष्मी रतन साहू, लोकसभा प्रभारी मुनीर खान, रोहित शिवहरे, राजेश सहारा, नितिन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button